21.1 C
Delhi
Friday, March 6, 2026

जौनपुर : आज भाजपा के वरिष्ठ जन शामिल होंगे बूथ सम्पर्क अभियान में- पुष्पराज सिंह

जौनपुर : आज भाजपा के वरिष्ठ जन शामिल होंगे बूथ सम्पर्क अभियान में- पुष्पराज सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि “चार साल बेमिसाल” उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जनता की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है इस सरकार को जनता का अपार जनसमर्थन मिला और 4 वर्ष पूर्ण हो गए अपने 4 साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की सरकार ने जनहित में विभिन्न योजनाओं की नीतियां बनाई और क्रियान्वयन किया जिससे लाखों करोड़ों की संख्या में लोग लाभान्वित हुए और आमजन का जीवन स्तर ऊपर उठा सरकार की इन्हीं योजनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी का संगठन जन-जन के बीच जाकर इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है और साथ ही प्रदेश की बुद्धिजीवी जनता से अपील भी है कि वह सरकार की योजनाओं पर जरूरतमंद लोगों तक बताने का प्रयास करें और उनकी मदद करें।

इसी क्रम में 26 मार्च को जनपद जौनपुर में भारी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता बूथ संपर्क अभियान में शामिल होंगे जिसमें प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, पूर्व सांसद डॉ कृष्ण प्रताप सिंह, नगर राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव, बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्र रहेगें। उन्होंने आगे बताया कि इस सम्पर्क अभियान पूर्व जिला पदाधिकारी एवं वर्तमान जिला पदाधिकारी भी सम्पर्क अभियान में शामिल होंगे और घर-घर जाकर केंद्र सरकार के जो पिछले 6 वर्ष में और उत्तर प्रदेश सरकार ने जो पिछले 4 वर्ष में कार्य किया है उसको जन-जन को बतायेगे।
Mar 25, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This