जौनपुर : आत्महत्या के लिए उकसाने वाले तीन वांछित गिरफ्तार
तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
थाना पुलिस द्वारा आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मुकदमे के तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 60/2023 में भादवि की धारा 306 से सम्बन्धित तीन वांछित सुनील सिंह पुत्र रामप्यारे, कल्लू सिंह उर्फ हर्ष सिंह, शिवा सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासीगण कलान थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर को बुधवार को बहद ग्राम कलान थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष राम प्रवेश कुशवाहा,उप निरीक्षक राजेश राम, हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार मौजूद रहे।