जौनपुर : आत्मा कभी नहीं मरती, वह अमर व अजर है- मिथिलेश
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
किसी भी जीव के अन्दर विद्यमान आत्मा कभी नहीं मरती। क्योंकि वह अमर व अजर है। धरती के सभी मनुष्य सहित जीव, जन्तु, वनस्पति, नदी, पहाड़ जो भी एक न एक दिन नष्ट हो जायेंगे। शरीर तो एक चोला है जिसे आत्मा पहनती और उतारती रहती है। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश जी ने बुधवार को कही। वह खेतासराय निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल की माता के निधन पर शोक जताने आये थे। इस मौके पर रामकृष्ण नारायणन, हरिश्याम वर्मा, विजय कश्यप, कमल कुमार जायसवाल, विमल जायसवाल, ममता जायसवाल, आरती जायसवाल मौजूद रहे।