23.1 C
Delhi
Sunday, December 7, 2025

जौनपुर : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया कांशीराम की जयंती

जौनपुर : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया कांशीराम की जयंती

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
 तहलका 24×7
               आम आदमी पार्टी केंद्रीय कार्यालय पर मान्यवर कांशीराम जी की जयंती उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिनव राय के नेतृत्व में मनाया गया।इस अवसर पर अभिनव राज ने कहा कि कांशीराम जी का जन्म 15मार्च 1934 में हुआ था और राजनीति में इनका अलग ही जनता के बीच में एक छाप रहा करता था आज के दौरान उत्तर प्रदेश में जिस तरह राजनीति का माहौल बिगाड़ा जा रहा है भाजपा के द्वारा यह बहुत ही निंदनीय है जिस तरह योगीराज में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है वह भी निंदनीय है जबसे योगी सरकार आई है उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश बना कर रख दिया है आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ रही है।

इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनुराग मिश्रा ने कहा कि हम लोग जनता के बीच जाकर दिल्ली मॉडल बताएंगे और जनता को समझाने का प्रयास करेंगे की आम आदमी पार्टी की सरकार अगर उत्तर प्रदेश में बनती है तो 200 यूनिट बिजली का बिल फ्री, महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा फ्री, शहीद जवानों को एक करोड़ रुपए सम्मान राशि दिया जाएगा। इसी क्रम में जिला प्रभारी शिमला त्रिपाठी ने कहा कि चिकित्सा फ्री, आम आदमी पार्टी सिर्फ हिंदुस्तान में एकलौती पार्टी है जो कि जनता के हित में काम करती है इसी क्रम में जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी बूथ स्तर तक तैयारी करेगी जिससे जिला पंचायत चुनाव जीतने में आम आदमी पार्टी को आसानी हो जाए आज बहुत से लोग तमाम दल छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुनील कुमार मिश्रा, नैंसी सोनकर, ओम प्रकाश तिवारी, प्रेम प्रकाश प्रमुख रहे।

इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हिच नारायण तिवारी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, छात्र युवा संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव कुलदीप तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह मुन्ना, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, जिला संगठन संयोजक रिजवान अहमद, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोम कुमार वर्मा, जिला महासचिव आलोक राजभर, जिला कार्यकारिणी सदस्य बबलू गुप्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जैदी, नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरी, पंकज चौहान, ऋषभ सिंह, शमीम, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष सुमंत यादव, इसरार अहमद, शिवम यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Mar 15, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7      ...

More Articles Like This