26.1 C
Delhi
Sunday, September 24, 2023

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

जौनपुर : आम बजट से आत्मनिर्भर भारत की मुहिम लाएगी रंग- दयालु गुरु

जौनपुर : आम बजट से आत्मनिर्भर भारत की मुहिम लाएगी रंग- दयालु गुरु

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 नरेंद्र मोदी सरकार देश की जनता के हित के लिए कार्य कर रही हैं और करती रहेगी इस आम बजट से आत्मनिर्भर भारत की मुहिम रंग लाएगी उक्त विचार निजमापुर प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित भाजपा जमुनिया मंडल की बजट सभा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री एवं भाजपा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु ने कहा।

उन्होंने आगे कहा कि बजट किसानों, जवानों, नौजवानों, महिलाओं, आम आदमी के हित में है इस बजट से देश में विकास की रफ्तार तेज गति से होगी। दयालु गुरु ने कहा कि दुनिया की महामारी कोरोना के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलग से बजट देकर भारत को कोरोना से मुक्ति दिलाने का काम किया है। विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था कि भारत के अंतिम व्यक्ति तक के लोगो का उत्थान हो उसी के तहत मोदी सरकार बजट पेश कर समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करने का बजट पेश किया है।


मंडल अध्यक्ष राम स्वारथ बिन्द ने कहा कि जमुनिया मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के वजह से ही आज यह मंडल जिले में नम्बर वन पर है इस बार शाहगंज विधानसभा में भाजपा का कमल खिलेगा और रामराज्य आएगा। इसके पूर्व मुख्य अतिथि दयालु गुरु व विशिष्ट अतिथि बच्चा भइया ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर सामुहिक वंदे मातरम गीत कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, भाजपा जिला मंत्री विजय लक्ष्मी साहू, राकेश वर्मा ब्लॉक प्रमुख सुइथाकलां, राजमती सरोज जिला मंत्री, महिला मोर्चा सेक्टर प्रभारी संगीता जायसवाल, मंडल महामंत्री सुधीर सिंह, संदीप चौहान, नरेंद्र उपाध्याय, संजय सिंह, अवनीश यादव, ममता मौर्या, लीलावती, अमरेश राजभर, गुफरान अहमद, श्रवण तिवारी, भूपेंद्र, अशोक राजभर, मनोज कुमार, श्याम बहादुर, निलेश पाण्डेय, जवाहर लाल यादव, आशुतोष श्रीवास्तव, चंद्रशेखर गिरी, कमलेश कुमार बिंद, बेलाल अहमद, भारत लाल बिंद, धर्मेंद्र प्रधान, दिलीप प्रधान, सचिन उपाध्याय, विपिन, दीपचंद, मिठाई लाल गौतम, तिलकधारी, सुरेश चंद राम, कोमल, जय प्रकाश सिंह, ओमप्रकाश, जय प्रकाश, हृदय नाथ सिंह, सत्यदेव सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, नरेंद्र सिंह, बम्हाजीत पाठक, सर्वदानन्द उपाध्याय, संग्राम बिंद, राजाराम बिंद, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, विजय बहादुर, अनिल वर्मा, राजेश गुप्ता, प्रहलाद चौहान, राजेश चौहान व समस्त मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Feb 13, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Total Visitor Counter

Total Visitors
33053692
525
Live visitors
4605
Visitors
Today

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौतशाहगंज।  एख़लाक खान  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This