13.1 C
Delhi
Sunday, November 16, 2025

जौनपुर : ओडिशा में इंजीनियर की हत्या से पैतृक गांव फतेहगढ़ में मातम

जौनपुर : ओडिशा में इंजीनियर की हत्या से पैतृक गांव फतेहगढ़ में मातम

# बुझ गया घर का इकलौता चिराग, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             क्षेत्र अंतर्गत फतेहगढ़ गांव निवासी युवक जो ओडिशा की एक निजी कंपनी में बतौर इंजीनियर के पद पर तैनात था उसकी आदिवासियों के द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर मिलते ही स्वजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है उनका इकलौता चिराग बुझ गया। शव सड़क मार्ग से घर आते ही कोहराम मच गया। जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया। शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर कर दिया गया।

गांव निवासी दिव्याश सिंह उर्फ़ टिंकू (26) पुत्र दानबहादुर सिंह दन्ने लगभग तीन वर्ष पूर्व बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने एक परिचित के साथ ओडिशा नौकरी की तलाश में चला गया। जहां वह एक निजी कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहा था। सोमवार को वहां के स्थानीय आटो चालक से उठे विवाद में आदिवासियों के झुंड ने उनपर लाठी डंडा से प्रहार कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी।

यह मनहूस खबर घर पहुंने पर सहसा तो लोगों ने विश्वास ही नहीं किया। पुष्टि होते ही स्वजनो में चीख पुकार मच गई। इकलौते पुत्र के मौत की खबर से माता रेनू सिंह रोते रोते विक्षिप्त सी हो गई। पिता दानबहादुर जवान बेटे को खोने के गम में दहाड़े मारकर बिलख उठे। दादा राम बहाल सिंह की बूढ़ी आंखें पथरा सी गयी। स्वजनो के करूण विलाप से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
Feb 23, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा 

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा  शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव तहलका 24x7          ...

More Articles Like This