24.1 C
Delhi
Tuesday, December 5, 2023

जौनपुर : कला प्रतियोगिता में अभिनव को मिला प्रथम पुरस्कार

जौनपुर : कला प्रतियोगिता में अभिनव को मिला प्रथम पुरस्कार

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7 
                      स्थानीय पुरानी बाजार में स्थित माँ दुर्गावती देवी बालिका शिक्षण संस्थान प्रांगण में शनिवार को जूनियर हाईस्कूल के बच्चों में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतिभाग करने वालों में सानवी मौर्या, सुनिधि सरोज, निशा, रोली, दीपा सरोज, अभिनव गुप्ता, सौर्य सिंह, सत्यम गौतम, प्रांजल यादव सहित छात्रों ने हिस्सा लिया था। आर्ट प्रतियोगिता में अभिनव गुप्ता कक्षा सात ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें विद्यालय के प्रबंधक संदीप गुप्ता (पत्रकार) द्वारा शिक्षण सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया, वहीं इस प्रतियोगिता में द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के स्टॉफगण अम्बालिका गुप्ता, चंद्रकांत यादव, संतोष सिंह, विजेतानंद, सुषमा शर्मा, श्रद्धा सिंह सहित विद्यालय के सभी बच्चें उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

35815773
Total Visitors
299
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर हरदोई, लखनऊ। तहलका 24x7            ...

More Articles Like This