21.1 C
Delhi
Monday, December 4, 2023

जौनपुर : काला कानून वापस नहीं हुआ तो अनिश्चित कालीन धरना को बाध्य होंगे शिक्षक- रमेश सिंह

जौनपुर : काला कानून वापस नहीं हुआ तो अनिश्चित कालीन धरना को बाध्य होंगे शिक्षक- रमेश सिंह

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
           उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) जौनपुर तदर्थ शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा निदेशक के आदेश 10 नवम्बर 2023 को तत्काल निरस्त करने की माँग को लेकर एक ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष तेरस यादव द्वारा जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में नगर मजिस्ट्रेट जेआर चौधरी को सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से माँग की गई कि यह काला कानून तुरन्त वापस लिया जाय। ज्ञापन देने के पहले प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षाधिकारियों की गलत मंशा से 30 वर्षो से कार्यरत शिक्षकों की निर्मम हत्या कर रही है।। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) इस आदेश का घोर विरोध करता है तथा चेतावनी देता है कि यदि आदेश वापस नहीं किया तो जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना देने के लिए हम शिक्षक मजबूर होंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर इस काले कानून को वापस लेना ही होगा। 1993 से नियुक्त हमारा शिक्षक साथी जो एक-दो सालों में सेवा निवृत्त होने वाला है उसकी सेवा समाप्त करना घोर निन्दनीय कार्य है। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डा. जंग बहादुर सिंह ने हर संघर्ष में पूरा समर्थन देने का वादा किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, संयोजक दिलीप कुमार सिंह, जिलामंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष हसन सईद, संयुक्त मंत्री ऋषि श्रीवास्तव सहित सैकड़ो तदर्थ शिक्षक उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

35801666
Total Visitors
366
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर हरदोई, लखनऊ। तहलका 24x7            ...

More Articles Like This