21.1 C
Delhi
Wednesday, December 10, 2025

जौनपुर : कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित में विश्व जल दिवस का किया गया आयोजन

जौनपुर : कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित में विश्व जल दिवस का किया गया आयोजन

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  स्थानीय क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा विश्व जल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र रघुवंशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान “कैच द रेन” के बारे में किसानों को जागरूक किया।

उनके द्वारा बताया गया कि जल ही जीवन है वह जल संरक्षण के नए तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने पानी की अहमियत को समझाते हुए कहा कि स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए ही पूरे विश्व में हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस का आयोजन किया जाता है। पृथ्वी 71% पानी से ढका हुआ है 1.6% पानी जमीन के नीचे है और 0.001% पानी वाष्प और बादलो के रूप में है।पृथ्वी की सतह पर जो पानी है 97% सागरों और महासागरों में है जो नमकीन और पीने में इस्तेमाल योग्य नही है। केवल 3% पानी पीने योग्य है। इस अवसर पर केंद्र द्वारा प्रशिक्षित व महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित प्रगतिशील कृषक इन्द्रसेन सिंह ग्राम सोहनी ब्लॉक केराकत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक दिनेश सोनकर, कार्यक्रम सहायक/फार्म मैनेजर वीके सिंह एंव अन्य कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।
Mar 22, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This