10.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

जौनपुर : कैंप लगाकर विद्युत विभाग ने किया लाखों के बकाये की वसूली

जौनपुर : कैंप लगाकर विद्युत विभाग ने किया लाखों के बकाये की वसूली

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                     विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रामनरेश के निर्देशन में शाहगंज की बिजली बकाया वसूली टीम टीम ने सरपतहां क्षेत्र के गोड़बड़ी व सुईथाकलां में कैंप लगा कर उपभोक्ताओं से 15 लाख रुपए की वसूली किया। बकाया पैसा जमा नहीं करने वाले 22 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन को काट दिया गया वहीं 35 लोगों ने पंजीयन कराकर एकमुश्त समाधान योजना के तहत छूट का लाभ उठाया। गोड़बड़ी कैंप में अवर अभियंता राजकुमार, अरविंद पटेल, विवेक सिंह, टीपी व लालबहादुर रहे। सुईथा कैंप में उपखंड अधिकारी रोशन जमीर, अवर अभियंता अरविंद उपाध्याय, बाबूलाल, मुन्ना सिंह व स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

वहीं खेतासराय की बकाया वसूली टीम ने खुटहन व पटेला में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से बकाए रकम का 30 लाख रुपए की वसूली कर राजस्व का लाभ पहुंचाया व बकाया पैसा नहीं जमा करने वाले 35 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन को काट भी दिया गया वहीं 202 लोगों ने पंजीयन कराकर एकमुश्त समाधान योजना के तहत छूट का लाभ उठाया उपभोक्ताओं को सुझाव दिया गया कि 31 मार्च तक पैसा जमा कर छूट का लाभ उठा ले टीम में उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, अवर अभियंता संतोष यादव, पुनीत सिंह व स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
Mar 25, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This