11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

जौनपुर : खुटहन पुलिस ने किया ईंट भट्ठो पर छापेमारी

जौनपुर : खुटहन पुलिस ने किया ईंट भट्ठो पर छापेमारी

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             पंचायत चुनाव व होली के त्योहार को देखते हुए अवैध शराब बनाने और बिक्री को पूर्णतः रोकने के लिए स्थानीय पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। थाने में बैठक कर लोगों को सतर्क करने के साथ साथ हर संभावित जगहों पर पुलिस जमकर छापेमारी भी कर रही है लेकिन कहीं से भी उसे अवैध शराब या बनाने के उपकरण बरामद नहीं हुए।

प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर त्रिवेणी लाल सेन ने हमराहियों के साथ सोमवार को क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ईंट भट्ठो पर छापेमारी किया। यहां रह रहे मजदूरों के झोपड़ी के भीतर जाकर तलाश भी किया। लेकिन कहीं भी शराब की बरामदगी या कच्ची शराब बनाने के संसाधनों की बरामदगी नहीं हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि कुछ ईंट भट्ठो पर कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। जिसको लेकर छापेमारी की जा रही है। अभी तक दर्जन भर भट्ठों का निरीक्षण किया गया लेकिन कहीं भी शराब बरामद नहीं हुई। उन्होंने बताया कि यदि किसी भट्ठे पर अवैध शराब मिली तो मजदूरों के साथ साथ भट्ठा मालिको पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
Mar 15, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This