10.1 C
Delhi
Saturday, January 17, 2026

जौनपुर : खेतासराय पुलिस ने पांच आरोपितों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

जौनपुर : खेतासराय पुलिस ने पांच आरोपितों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              पंचायत चुनाव आते ही पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने रविवार की रात अलग-अलग स्थानों से 27 लीटर अवैध देशी शराब के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। रविवार को मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पोरईखुर्द निवासी संदीप राजभर पुत्र राजकुमार को पोरईकला मोड़ से गिरफ्तारी की गई। लखमापुर मोड़ से इसी गांव का निवासी रामवृक्ष पुत्र रामपवारू अवैध शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा। गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के जिवली निवासी राजू बनवासी पुत्र गुलाब अवैध देशी शराब के पकड़ा गया। बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के गौरा निवासी मुन्ना राजभर पुत्र रमाशंकर को भुड़कुड़हा मोड़ से और इसी गांव का निवासी उमेश राजभर पुत्र मुराली को मवई गांव के यादव मोड़ से गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपितों के पास से कुल 27 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुआ है।
Mar 08, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This