10.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

जौनपुर : खेतासराय में बाइपास के लिए व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जौनपुर : खेतासराय में बाइपास के लिए व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             स्थानीय बाजार में रोज जाम के चलते जहां यातायात प्रभावित हो जाता है वहीं व्यापारियों के रोजगार पर इसका खासा असर पड़ रहा है। व्यापारियों के हित में सोचते हुए व्यापार मंडल ने गुरुवार को बैठक कर बाइपास के लिए मांग उठाई। इसके लिए व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा है।

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष संजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि नगर पंचायत खेतासराय वाराणसी-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। यहां ढाई किमी की दूरी तक दोनों पटरियों पर लगभग आठ सौ दुकानें हैं। इसी रोड के किनारे संस्कृत महाविद्यालय, कन्या इण्टर कालेज, प्राथमिक विद्यालय, अम्बेडकर जूनियर हाईस्कूल, दो निजी स्कूल के अलावा चार राष्ट्रीयकृत बैंक है। बाजार में आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे व्यापरियों के रोजगार पर बुरा असर पड़ता है। यहां बाइपास सड़क की जरूरत है। दो वर्ष पूर्व गोरारी से बारा गांव के पास हुए हबीब हास्पिटल के पास तक बाइपास का सर्वे हो चुका है। उन्होंने पत्र के माध्यम बाइपास के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है।
Feb 04, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This