34.1 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025

जौनपुर : खेतासराय में मनाया गया चौरी-चौरा शताब्दी दिवस

जौनपुर : खेतासराय में मनाया गया चौरी-चौरा शताब्दी दिवस

# विटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी

# विकास खण्ड सोंधी के सभागार में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              चौरी-चौरा कांड के शताब्दी वर्ष के रूप खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली प्रांगण में लगे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस व महात्मा गांधी के गुरू गोपाल कृष्ण गोखले के चित्रों पर माल्यार्पण करते चौरी-चौरा कांड का शताब्दी दिवस के रूप में मनाया गया।

उक्त शहीदों के जीवन के बारे बताया की देश के युवाओं को आज के समय मे अमर शहीदों के जीवन से प्रेरित होना चाहिए। वर्तमान सरकार द्वारा शहीदों के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कॉलेज प्रांगण में उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा वन्दे मातरम गीत गाया।

वहीं कस्बा के उत्तरी छोर पर स्थित विटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जो कॉलेज से निकलकर विकास खण्ड शाहगंज सोंधी प्रांगण में स्थित शहीद स्मारक पर पहुँचकर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान छात्राओं ने विकास खण्ड के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें देश भक्ति व देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों पर आधारित था।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रमुख ईशनारायण यादव ने किया। उक्त कार्यक्रम एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव की देख-रेख में सकुशल सम्पन्न हुआ। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार यादव, सेकेंड ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा, कला प्रवक्ता रेखा यादव, सुनीता मिश्रा, विभा पाण्डेय, सफिया खातून, अनुराग कुमार यादव, अतुल कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार यादव व प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह अन्य लोग उपस्थित रहे।
Feb 04, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मंत्री ने मृतक के परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

मंत्री ने मृतक के परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस खेतासराय, जौनपुर।  अजीम सिद्दीकी तहलका 24x7               नगर...

More Articles Like This