9.1 C
Delhi
Saturday, December 6, 2025

जौनपुर : खेतासराय में मिशन शक्ति के तहत गोष्ठी का आयोजन

जौनपुर : खेतासराय में मिशन शक्ति के तहत गोष्ठी का आयोजन

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित ‘मिशन शक्ति’ विशेष अभियान 26 फरवरी से 8 मार्च तक चलाया जाना है जिसके क्रम में नगर पंचायत कार्यालय पर शुक्रवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने उपस्थित महिलाओं को शारीरिक विभिन्नताओं, लिंग भेद, मलिन बस्तियों में किशोरियों के साथ अपमान जनक भाषा की पहचान करना, उससे उपजी हिंसा, लैंगिक हिंसा व दुष्प्रभाव, बढ़ते मनोरोग के संबंध में जानकारी दी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष खेतासराय राजेश यादव ने महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने, अच्छा बुरा स्पर्श समझना, कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार पर पुलिस एवं कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लेखा लिपिक कविता श्रीवास्तव, महिला आरक्षी राखी समेत उर्मिला, गायत्री, सुमन, रीता, उषा, कलावती आदि महिलाएं उपस्थित रही।
Feb 26, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7      ...

More Articles Like This