11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

जौनपुर : गायत्री महायज्ञ के पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा

जौनपुर : गायत्री महायज्ञ के पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत खलसापट्टी गांव में आयोजित पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ से पूर्व गुरूवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 108 कन्याओं ने सिर पर पवित्र कलश रख पूरे गाँव का भ्रमण किया। यज्ञ स्थल पर यात्रा का समापन कर दिया गया।

यज्ञाचार्य पंडित सतीश शर्मा ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया। उन्होंने नारी और कलश दोनों को शक्ति का स्वरूप बताया। दोनों शक्तियों के दर्शन मात्र से मानव के तमाम पाप नष्ट हो जाते है। श्री शर्मा ने कहा कि कलश यात्रा में शामिल होने से कई तीर्थो के बराबर फल मिल जाता है। उन्होंने कहा कि यात्रा में अपने मन को एकाग्र कर परमपिता का स्मरण करते रहना चाहिए। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, जयसिंह, शंकर चौधरी, रमेश कश्यप, रीता, अर्चना, सुलेखा, गीता, शारदा, लक्ष्मी, खुशबू, सोनी आदि शामिल रही।
Feb 25, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This