14.1 C
Delhi
Tuesday, December 5, 2023

जौनपुर : गोदाम में सो रहे ब्यक्ति को लाठी डंडा से पीटा

जौनपुर : गोदाम में सो रहे ब्यक्ति को लाठी डंडा से पीटा

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7 
               क्षेत्र अंतर्गत बड़नगरपुर गांव के खेतासराय मार्ग पर एक भवन में संचालित टेंट हाउस की दुकान की रखवाली के लिए गोदाम में सो रहे उसके मालिक पर शुक्रवार की रात चार अज्ञात बदमाशों ने लाठी डंडा से हमला कर दिया। घायल के शोर मचाने पर मौके की तरफ ग्रामीणों के आने की आहट पाकर बदमाश अपने चार पहिया वाहन से खेतासराय की तरफ भाग गए। पुलिस ने अज्ञात चारों आरोपितों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
बड़नपुर गांव निवासी दिग्विजय सिंह टेंट हाउस का कारोबार करते हैं। वे रोज की तरह शुक्रवार की शाम घर से खाना खाकर टेंट के गोदाम में सोने चले आए। गर्मी तेज होने के चलते उन्होंने गोदाम का शटर ऊपर उठा दिया। आधी रात को चार की संख्या में पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने उनकी पिटाई शुरू कर दिया। जिससे वे घायल हो गए। उन्होंने थाने में चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस रोड से रात में अक्सर पशु तस्करों के वाहन पार होते रहते हैं। यह स्थान सुनसान भी रहता है। अंदेशा है कि यहां दिग्विजय को रात्रि में सोने से उन्हें पशुओं को लादने उतारने में दिक्कत होती रही होगी। दहशत फैलाने के उद्देश्य से इन्हीं तस्करों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया होगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

35812115
Total Visitors
204
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर हरदोई, लखनऊ। तहलका 24x7            ...

More Articles Like This