24.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

जौनपुर : गोल्ड मेडलिस्ट सौम्या तिवारी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

जौनपुर : गोल्ड मेडलिस्ट सौम्या तिवारी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               राजेश स्नेह ट्रस्ट आफ एजुकेशन दिव्यांग हेतु स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र रूहट्टा में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मास कम्यूनिकेशन विभाग की गोल्ड मेडलिस्ट सौम्या तिवारी ने अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया। सौम्या तिवारी विश्वविद्यालय के कर्मचारी अंजनी तिवारी की सुपुत्री हैं जो मास कम्युनिकेशन पूर्वांचल विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट है उन्होंने अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया और ऐसा करते हुए उनको बहुत ज्यादा खुशी खुशी महसूस हुई।

उन्होंने सभी दिव्यांग बच्चों को मिठाई, बिस्कुट, पेन, पेंसिल, कॉपियां और बैग वितरित किया। नवनीत श्रीवास्तव जी ने एक गीत गाकर के बच्चों का मन बहलाया। बच्चे पाठ्य सामग्री पा करके और गीत सुन करके बहुत खुश हुए। इस शुभ अवसर पर अंजनी तिवारी, प्रियंका गुप्ता, मोहम्मद रईस अहमद, अंजनी वर्मा, अजय श्रीवास्तव, अक्षत वर्मा, अयांश वर्मा, किरन आदि लोग उपस्थित रहे।
Mar 28, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This