10.1 C
Delhi
Saturday, January 17, 2026

जौनपुर : चोरों ने घर से नगदी समेत एक लाख से अधिक का जेवर किया पार

जौनपुर : चोरों ने घर से नगदी समेत एक लाख से अधिक का जेवर किया पार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत मानीकलां गांव में सोमवार की रात चोरों ने राहुल बिंद के घर से नगदी समेत एक लाख से अधिक का जेवर पार कर दिया। सूचना पर पहुंची खेतासराय पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। भुक्तभोगी ने चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है।

जानकारी के अनुसार मानीकलां गांव निवासी राहुल बिंद अपने परिवार के साथ दालान में सोए थे। सुबह उठने पर राहुल छत पर गए तो उनका पर्स छत पर गिरा पड़ा मिला और कुछ सिक्के इधर उधर पड़े थे। चोरी की आशंका से वह नीचे कमरे में आलमारी देखने गए तो आलमारी खुली मिली। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और 15 हजार रुपए गायब थे।

भुक्तभोगी के अनुसार आलमारी में सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठी और चांदी की करधन व पायल के अलावा 15 हजार रुपए रखे थे। चोरों ने सारा कीमती सामान समेट लिया। चोरों को घर के पीछे से छत पर चढ़ने के बाद सीढ़ी के सहारे कमरे मेंं आने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार घटना संदिग्ध लग रही है फिर भी हर पहलू पर जांच की जा रही है।
Feb 09, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This