26.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

जौनपुर : चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का सामान किया पार

जौनपुर : चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का सामान किया पार

# नरायनपुर चौराहे पर दुकानों में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा करने में पुलिस पूरी तरह से विफल

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के जौनपुर गाजीपुर मार्ग पर स्थित नरायनपुर चौराहे स्थित तीन दुकानों का शटर चाड़ कर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। चोरी की जानकारी सोमवार की प्रातः शौच पर निकले ग्रामीणों ने दुकान के स्वामियों एंव पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।

गौरतलब है कि हौसल बुलंद चोरों ने उक्त चौराहे स्थित नितिन सिंह की उषा सहज जन सेवा केन्द्र से 2 प्रिन्टर, 2 लेमिनेशन मशीन, कैमरा, बैटरी, इनवर्टर पार कर दिया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख अस्सी हजार रुपये बतायी जाती है। वहीं लालजीत यादव की मातृछाया स्टूडियो के शटर का ताला तोड़ कर कैमरा, दो फोटोग्राफी मशीन, इनवर्टर बैटरी सहित लगभग दो लाख बीस हजार रुपये के सामान चुरा ले गये।

पास की बबलू यादव की फर्नीचर की दुकान से ड्रिल मशीन, रन्दा मशीन, कटर मशीन सहित काउन्टर में रखे एक हजार रूपए नगद सहित लगभग चालीस हजार के माल पर हाथ साफ कर दिये। तीनों दुकानदारों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूर्व की भांति लकीर ही पिटती नजर आई। बताते चलें कि नरायनपुर चौराहे पर स्थित बृजेश सिंह की किराने दुकान पर हौसला बुलंद चोरों ने लगभग आठ बार हाथ साफ किया है लेकिन पुलिस ने एक बार भी चोरों को नहीं पकड़ सकी है। पुलिस की निष्क्रियता से दुकानदार आक्रोशित है कि नरायनपुर चौराहे पर चोरों के आंतक को रोकने में पुलिस पूरी तरह से विफल नजर आ रही है जो पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रही है।
Mar 22, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This