26.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

जौनपुर : चोरों ने लोगों के बीच से किया बोलेरो को पार

जौनपुर : चोरों ने लोगों के बीच से किया बोलेरो को पार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                स्थानीय कस्बा से शुक्रवार की शाम चोरों ने लोगों के आंखों के सामने ही एक बोलेरो पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। गोरारी निवासी फिरोज अहमद नगर के जोगियाना मोहल्ले में मकान का निर्माण करा रहे हैं। आबादी के बीच अपनी बोलेरो संख्या यूपी 51एक्स 5011 खड़ी कर अपने प्लाट पर चले गए। सवा सात बजे घर जाने के लिए बोलेरो के पास पहुंचे तो बोलेरो गायब मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बोलेरो तेजी से मेनरोड की तरफ जाती दिखाई दी। लेकिन लोग नहीं समझ पाए कि कोई बोलेरो चोरी करके भाग रहा है। भुक्तभोगी के अनुसार बोलेरो साढ़े छह बजे तक देखी गई थी। खबर लिखे जाने तक भुक्तभोगी मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पर मौजूद रहा।
Feb 19, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This