15.1 C
Delhi
Friday, January 16, 2026

जौनपुर : चौथे खलीफा के जन्मदिन पर पूरी रात सजी महफिल

जौनपुर : चौथे खलीफा के जन्मदिन पर पूरी रात सजी महफिल

शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
             क्षेत्र के बड़ागांव में 13 रजब यानी मुस्लिम समुदाय के चौथे खलीफा हजरत अली का जन्मदिन मनाया जाता है। क्षेत्र के बड़ागांव में शुक्रवार को सुबह से ही शिया समुदाय में उत्साह देखने को मिला।

 

जन्मदिन के अवसर पर बड़ागांव के चहार रौजा में मेला लगा रहा। सरकारी इमामबाड़ा को दुल्हन की तरह सजाकर महफिल का आयोजन किया गया। महफिल में केक काटकर हज़रत अली का जन्मदिन मनाया गया। लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किए।

महफिल का संचालन कर रहे मशहूर शायर शहर अर्शी ने किया। मुख्य अतिथि रहे मौलाना जमाल हैदर कासमी विशिष्ट अतिथि रहे मौलाना सैय्यद अजमी अब्बास, मौलाना सैय्यद आरजू हुसैन, आब्दी व महफिल की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधान मोहम्मद अजहर ने हजरत अली की ज़िंदगी पर प्रकाश डाला। हिंदुस्तान के अलग-अलग क्षेत्रों से आए हुए शायरों ने पूरी रात हजरत अली की शान में कसीदे और शेर सुनाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।
Feb 27, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This