13.1 C
Delhi
Sunday, November 16, 2025

जौनपुर : छात्राओं ने मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली

जौनपुर : छात्राओं ने मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             मिशन शक्ति के तहत बुधवार को वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने एक जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली नगर भ्रमण के बाद स्कूल में बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इससे पहले प्रधानाचार्य सुनीता मिश्रा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंंने छात्राओं को घरेलू हिंसा, बच्चों के साथ होने वाली हिंसा, यौन हिंसा, पास्को एक्ट तथा चाइल्ड व महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। कहा कि आर्थिक स्वावलंबन के बगैर महिला सशक्तिकरण संभव नहीं है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता सफिया खान, मीरा पाण्डेय, विभा पाण्डेय, किश्वरी सुल्ताना, शबीना बानो, मनोज कुमार सिंह, सुरेन्द्र कुमार मिश्र, सुनील कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
Mar 03, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा 

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा  शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव तहलका 24x7          ...

More Articles Like This