23.1 C
Delhi
Tuesday, December 5, 2023

जौनपुर : जन कल्याणकारी नीतियों को पहुंचायें घर-घर तक 

जौनपुर : जन कल्याणकारी नीतियों को पहुंचायें घर-घर तक 

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
             विकास खण्ड सभागार में रविवार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पार्टी से जुड़े क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण के बहाने देश और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम प्रसाद मुखर्जी व पं0 दीन दयाल के चित्र पर पुष्प और दीप प्रज्वलित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के पायदान पर अन्तिम छोर पर खड़े परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कटिबद्ध है। जिसको लेकर शासन और प्रशासन धरातल पर काम कर रहा है। कार्यक्रम में खुटहन ब्लाक के अलावा करंजाकलां, सुईथाकलां, सोंधी विकास खण्ड के प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।
विधायक द्वारा सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सुधाकर उपाध्याय, प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चन्द्र तिवारी, प्रमुख बृजेश यादव ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मम्मन यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह, विनीत शुक्ला, संतोष सिंह, तारा प्रणय तिवारी, प्रेमचन्द्र तिवारी, राजू सिंह, प्रशांत पाण्डेय, मनोज सिंह, अशोक सिंह, हृदय नारायण दूबे, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

35816622
Total Visitors
309
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर हरदोई, लखनऊ। तहलका 24x7            ...

More Articles Like This