11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

जौनपुर : जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे सात घायल

जौनपुर : जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे सात घायल

शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
             क्षेत्र के अलग अलग गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में कुल सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पख्खनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे राम पलट की (20) वर्षीय पुत्री भारती, (16) वर्षीय पुत्री बीडी व रामधारी की (16) वर्षीय पुत्री काजू, आशा (45) पत्नी राम आसरे, रवीना (16) पुत्री राम आसरे व हीरावती (40) पत्नी मिठाई लाल घायल हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के सहावैं गांव निवासी रीता तिवारी (40) पत्नी उमाकांत का जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।
Mar 01, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This