जौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट में तीन सगे भाई घायल
शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बीबीगंज चौकी के कोपा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक ही पक्ष से तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।बीबीगंज चौकी क्षेत्र के कोपा गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चला।









