20.1 C
Delhi
Tuesday, December 5, 2023

जौनपुर : जर्नी फ़ॉर इक्वेलिटी के लिए निकली साइकिल यात्रा, गुरैनी बाजार में हुआ स्वागत

जौनपुर : जर्नी फ़ॉर इक्वेलिटी के लिए निकली साइकिल यात्रा, गुरैनी बाजार में हुआ स्वागत

# गोष्ठी का आयोजन कर पर्यावरण के प्रति लोगों को किया जागरूक

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                पर्यावरण प्रदूषण दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहा है जिस पर सरकार अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। लेकिन बावजूद इसके बढ़ते ही जा रहा है। इन सब के पीछे का कारण सिर्फ प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करना ही है। यदि प्रकृति को बचाया जाए तो शायद पर्यावरण पर नियंत्रण पाया जा सकता है। पर्यावरण को बचाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में अवध यूथ कलेक्टिव के तत्वाधान में एक साइकिल यात्रा निकाली गई जो श्रावस्ती से सारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी।

साइकिल यात्रा श्रावस्ती से चलकर मंगलवार को गुरैनी बाजार पहुँची। जहाँ पर साइकिल यात्रा में शामिल अशफाक अहमद, गुफरान, लाल प्रकाश राही, शुभम पाण्डेय, विनीत मौर्या, शुभम व अंकित को माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत के बाद एक गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्टी में सम्बोधित करते अशफाक ने कहा कि हमे प्रकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से रोकना चाहिए।

पर्यावरण असन्तुलन के कारण ही त्रासदी आ रही है। इस साइकिल यात्रा के माध्यम से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि प्राकृतिक संसाधनों का कम से कम दोहन हो सके। इस दौरान मुख्य रूप से मो फारूक, दिनेश यादव, नीरज गुप्ता उपस्थित रहे। अंत के समाजसेवी मनोज कुमार ने हरी ने झण्डी दिखा कर साइकिल यात्रा को रवाना किया।
Mar 09, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

35812893
Total Visitors
228
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर हरदोई, लखनऊ। तहलका 24x7            ...

More Articles Like This