10.1 C
Delhi
Saturday, January 17, 2026

जौनपुर : जल्द चौड़ा होगा पट्टीनरेंद्रपुर- सरपतहां मार्ग- रमेश सिंह 

जौनपुर : जल्द चौड़ा होगा पट्टीनरेंद्रपुर- सरपतहां मार्ग- रमेश सिंह 

सुइथाकलां। 
मो आसिफ 
तहलका 24×7
                     क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर- सरपतहां मार्ग के निर्माण की मांग अब पूरी होने के कगार पर है। विधायक रमेश सिंह के प्रयास से शासन द्वारा इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की मांग स्वीकृत हो गई है।
शाहगंज विधानसभा के सीमा पर सुल्तानपुर जिले से लगी पट्टीनरेंद्रपुर बाजार स्थित है। यहां से सरपतहां मोड़ स्थित लखनऊ-बलिया मार्ग को जोड़ने वाली आठ किमी लंबी एकमात्र सड़क दशकों से जर्जर अवस्था में थी। इसके नए सिरे से निर्माण व चौड़ीकरण की मांग जनता वर्षों से कर रही थी। क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह क्षेत्र के अन्य सड़कों के अलावा इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन में प्रयासरत थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस सड़क के निर्माण परू 14.85 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है। उक्त मार्ग अंतर्गत पट्टीनरेंद्रपुर बाजार में पड़ने वाला लगभग आठ सौ मीटर हिस्सा सीसी रोड बनेगा ताकि बरसात आदि के महीनों में पुनः टूटने से बचा रहे। इसके अलावा बाकी बचे हुए हिस्से की चौड़ाई बढ़ाकर 5.5 मीटर की जाएगी।
इस संदर्भ में विधायक रमेश सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की मांग पर पट्टीनरेंद्रपुर से सरपतहां मोड़ तक उक्त मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण सफलताए मिली है। आगे प्रयास है कि इस मार्ग को बदलापुर के मिश्रौली में लखनऊ-वाराणसी फोरलेन में जोड़ा जा सके।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This