18.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

जौनपुर : जान से मारने की धमकी से अधिवक्ताओं में आक्रोश

जौनपुर : जान से मारने की धमकी से अधिवक्ताओं में आक्रोश

# आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की पुलिस अधीक्षक से मांग

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अतुल कुमार सोनकर निवासी परमानतपुर के विवादित भूमि पर स्थगन आदेश के बावजूद दबंगों द्वारा अवैध निर्माण करने, विरोध करने पर गालियां व जान से मारने की धमकी देने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बैठक कर घटना की घोर निंदा की है।

अध्यक्ष समर बहादुर यादव मंत्री भूपेश चंद्र रघुवंशी ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि थानाध्यक्ष कोतवाली को निर्देशित करें कि स्थगन आदेश का अनुपालन कराया जाए तथा अधिवक्ता के जानमाल की सुरक्षा की जाय। अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र दिया कि सरायपोख्ता चौकी से विनोद यादव सिपाही का फोन आया कि अपने घर पर पहुंचें। घर पहुंचा तो देखा की पट्टीदार विवादित भूमि पर स्थगन आदेश के बावजूद अवैध निर्माण कर रहे थे। इस बात की जानकारी सिपाही को देने पर पट्टीदारों ने गालियां देते हुए हत्या करने की धमकी दी जिससे अधिवक्ता व उसका परिवार अत्यंत भयभीत है।जान माल का खतरा बना हुआ है। अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से त्वरित प्रभावी कार्यवाही की मांग की है।
Feb 26, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This