17.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

जौनपुर : जिला प्रभारी रमेश जायसवाल ने ली बैठक, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बनाई रणनीति

जौनपुर : जिला प्रभारी रमेश जायसवाल ने ली बैठक, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बनाई रणनीति

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव के दृष्टिकोण से जिला प्रभारी रमेश जायसवाल ने कहा कि पंचायत चुनाव में जनपद के सभी 83 जिला पंचायत वार्ड में भारतीय जनता पार्टी अपने समर्थन से प्रत्याशी उतारेगी, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दृष्टि से नेतृत्व द्वारा बनाए गए ब्लॉक संयोजक जिला पंचायत के वार्ड संयोजक व मंडल के सभी पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष निरंतर आम जनमानस के बीच में रहकर सरकार की उपलब्धियां से लोगों को अवगत कराएं।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि पार्टी ने पंचायत चुनाव में दोगुने जोश के साथ बेहतर परिणाम के लिए तैयारी कर ली है। कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने की। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, राजू दादा, बेचन सिंह, बेचन पाण्डेय, रामआसरे सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, विपिन द्विवेदी, नरेन्द्र उपाध्याय, अच्छेलाल मौर्य, प्रतीक मिश्र आदि उपस्थित रहें।
Mar 09, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This