जौनपुर : जिसे दर्द का एहसास होता है वहीं दूसरों के दर्द को समझता है- ज्ञान प्रकाश
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
दूसरों की मदद वही करता है जिसे दर्द का एहसास होता है उक्त प्रसंग को समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने बखूबी अंजाम दिया। तभी तो जब कोरोना की दूसरी लहर ने 6 भाई- बहनों के सिर से उनके माँ बाप का साया छीन कर उन्हें अनाथ बना दिया तो उनकी मदद के लिए समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने हाथ आगे बढ़ा दिया। उन्होंने अनाथ बच्चों के लिए जो वादा किया उसे पूरा करने के लिए उन्होंने कदम भी आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। आज ज्ञान प्रकाश सिंह ने अनाथ बच्चों के लिए ढ़ाई लाख की एफडी उन्हें देकर उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए मदद करने का आश्वासन भी दिया।
बता दें










