9.1 C
Delhi
Sunday, January 18, 2026

जौनपुर : जीवीआईसी ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

जौनपुर : जीवीआईसी ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               निर्माण क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में सैदपनौली गाँव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जीवीआईसी की टीम ने अल्लीपुर को पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। बतौर मुख्य अतिथि युवा नेता दिनेश कांत यादव ने विजेता को इक्कीस हजार व उप विजेता टीम को पंद्रह हजार नकद राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक मजबूती के साथ साथ मानसिक शक्ति का विकास होता है।

सेमी फानल में पहुंची चार टीमों का आपस में हुए रोचक मुकाबले में जीवीआईसी की टीम ने खेतासराय को व अल्लीपुर जमुनियाँ की टीम ने मेजबान टीम को पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। दोनों टीमों के बीच फाइनल के मुकाबले में कांटे की टक्कर हुई। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी को उतरी अल्लीपुर जमुनियाँ की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 148 रन का लक्ष्य रखा।

 

मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीवीआईसी की टीम ने 15 ओवर और एक गेंद में दो विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया। मैन आफ द सिरीज मोहम्मद असलम और मैन आफ द मैच अखिलेश यादव रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक सूरज और कुँवर मादव तथा कमेंट्री रविकांत व अजय यादव ने किया। इस मौके पर विजय बहादुर यादव, राना यादव, अजय यादव, चंदू यादव आदि मौजूद रहे। विजेता टीम के कैप्टन रवीन्द्र गुप्ता ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
Feb 20, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This