12.1 C
Delhi
Tuesday, November 18, 2025

जौनपुर : जेल में सजायाफ्ता कैदी की मौत होने से मचा हड़कंप

जौनपुर : जेल में सजायाफ्ता कैदी की मौत होने से मचा हड़कंप

# कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              जिला कारागार में बंद सजायाफ्ता कैदी की बीमारी के चलते मौत हो गई। कैदी के मौत की खबर मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। दूसरी तरफ यह खबर कैदी के परिवार वालों को हुई तो कोहराम मच गया है। परिवार वाले मौत के लिए जेल प्रशासन को जिम्मेदार मान रहे है।
रामपुर थाना क्षेत्र के बानीडीह गांव का निवासी बागीश मिश्र उर्फ सरपंच को बीते छह जनवरी को थाना रामपुर में दर्ज एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा हुई थी। जिला कारागार के जेलर ने बताया कि कल रात कैदी की तबीयत अचानक खराब हो गई तो पहले उसे जेल की अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे आज जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
कैदी के मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन भी यहां पहुंच गये और जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण बागीश की मौत होने का आरोप लगाया है। मृतक कैदी के भाई अनिल मिश्रा का कहना है कि समय से उसका उपचार नहीं कराया गया यदि समय से अस्पताल भेजा गया होता तो बचाया जा सकता था। कैदी के मौत की जांच होनी ताकि जिम्मेदार पर कार्रवाई हो सके।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अस्मा कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अस्मा कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन # 533 छात्राओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, डॉ. इरम फिरदोस ने दी...

More Articles Like This