15.1 C
Delhi
Friday, January 16, 2026

जौनपुर : जेसीआई चेतना ने धूमधाम से मनाया महिला सप्ताह

जौनपुर : जेसीआई चेतना ने धूमधाम से मनाया महिला सप्ताह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               सामाजिक संस्था जेसीआई चेतना ने महिला दिवस को महिला सप्ताह के रूप में मनाया। महिला सप्ताह का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष जेसी रीता कश्यप द्वारा किया गया। प्रथम दिन 2 मार्च को नारी सशक्तिकरण की ट्रेनिंग का प्रोग्राम आरके साहू स्कूल में ट्रेनर प्रियंका गुप्ता द्वारा किया गया। दूसरे दिन महिला स्वास्थ्य दिवस डॉ संध्या सिंह के नेतृत्व में लोटस हॉस्पिटल में मनाया गया, तीसरा दिन एडोलनेस प्रोग्राम के अंतर्गत महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरण किया गया।

चौथे दिन आत्म रक्षा प्रोग्राम के अंतर्गत मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के द्वारा लड़कियों को आत्मरक्षा के तरीके बताए गए, पांचवें दिन महिला इंटर प्रिंटर प्रोग्राम के अंतर्गत महिलाओं को कंप्यूटर के द्वारा ऑनलाइन टिकट बुकिंग बताया गया इस प्रोग्राम का आयोजन डॉ चंद्रकला सिंह के सहयोग से किया गया, छठे दिन विलेज स्पोर्ट के अंतर्गत महिलाओं व लड़कियों को खेल के महत्व की जानकारी दी गई,महिला सप्ताह के सातवें दिन 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में नगर के एक होटल में पांच विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित करके मनाया गया।

जिसमे शिक्षा के क्षेत्र में आरती शुक्ला, व्यापार के क्षेत्र में ममता गुप्ता, खेल के क्षेत्र में रजनी साहू, सामाजिक क्षेत्र में अंजू पाठक, कृषि के क्षेत्र में सरिता मौर्या को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव अभिलाषा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एचडीएफ मधु गुप्ता, जोन कोऑर्डिनेटर कल्पना केसरवानी, फाउंडर प्रेसिडेंट मेघना रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता व संस्था की सदस्य जेसी अंजू जयसवाल, शारदा गुप्ता, अनिता सोनी, दीप्ति रिजवान, अलका उपाध्याय, सोना बैंकर, चेतना साहू, मीना गुप्ता, संचिता बैंकर, डॉली गुप्ता, शालिनी सेट, ममता कश्यप, ममता केसरवानी, सरिता, शिल्पी जायसवाल व कोषाध्यक्ष मीरा अग्रहरि उपस्थित रही। जेसी आस्था पाठ अनीता सेठ व धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक रजनी साहू द्वारा किया गया।
Mar 08, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This