6.1 C
Delhi
Thursday, January 15, 2026

जौनपुर : डकैती की योजना बनाते समय एक महिला सहित पांच डकैतों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर : डकैती की योजना बनाते समय एक महिला सहित पांच डकैतों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

# बदमाशों के कब्जे से 3 असलहा, लूट के 40 हजार व एक बाईक बरामद

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              थाना चन्दवक की पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए एक महिला सहित पांच डकैतों को मौके से गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से 3 असलहा, लूट के 40 हजार रूपये बरामद हुआ है। इस मामले में एक महिला आरोपी का भी नाम आने के बाद उसे भी पकड़कर चारो आरोपियों के साथ जेल भेजा गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार ने बताया कि चंदवक थाने की पुलिस मुखबिर की सूचना पर कोल्हुआ बाबा मंदिर कछवन गांव में डकैती की योजना बनाते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तलाशी लेने पर इन आरोपियों के पास तीन अवैध तमंचा, तीन बाइक बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो दिन पूर्व हम लोगो ने एक सीमेंट व्यवसायी के कर्मचारी से पचास हजार रूपये लूटा था।
बदमाशो की निशानदेही पर हबुसही गांव के निवासी पुनीता सिंह पत्नी स्व संजय सिंह के घर से लूट का 40 हजार रूपये, एक बाइक और बैग बरामद हुआ है। एसपी सिटी ने बताया कि माल की बरामदगी के समय महिला ने पुलिस का जमकर विरोध की थी तथा एक आरोपी को बचाने की पूरा कोशिश की। महिला थानाध्यक्ष व उनकी टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करके उसे गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये अभियुक्तों में शैलेश विश्वकर्मा, अंकित यादव, नीरज यादव, मुकेश गुप्ता एंव महिला पुनीता सिंह है। सभी के विरुद्ध सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

नीलगाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल, मासूम सुरक्षित

नीलगाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल, मासूम सुरक्षित जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               जफराबाद थाना...

More Articles Like This