15.1 C
Delhi
Friday, January 16, 2026

जौनपुर : डीह बाबा मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

जौनपुर : डीह बाबा मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत कुड़ियारी गाँव स्थित डीह बाबा मंदिर का वाषिर्कोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर पर सुन्दर काण्ड पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

पाठ समापन के बाद पंडित रामप्रताप पाण्डेय द्वारा हवन पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास गांवों से आए भक्तों ने डीह बाबा के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं श्रद्धालुओं ने डीह बाबा के जयकारे भी लगाए। समाजसेवी जोगेन्द्र माली ने बताया कि गांव में बने डीह बाबा मन्दिर पर भंडारे का आयोजन यहां के नवयुवकों ने सबका सहयोग लेकर किया है। आस्था के प्रतीक मंदिर में प्रति वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें गांव के नव युवक बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

इस मौके पर डॉ. विजय बहादुर सिंह, जयराम जायसवाल, गुड्डू माली, संतोष पाण्डेय, विशाल पाण्डेय, शुभम पाण्डेय, किशन सिंह, आलोक सिंह, अतुल जायसवाल, संदीप जायसवाल, अनूप जायसवाल, शेषनाथ जायसवाल, रिक्की जायसवाल, शिवा शर्मा समेत भारी संख्या में श्रद्धालु रहे।
Feb 26, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This