जौनपुर : डेढ़ किलो गांजा, तमंचा व कारतूस के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
# खेतासराय पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
स्थानीय पुलिस ने गैंगस्टर के दो शातिर बदमाशों को शुक्रवार की रात्रि में गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक किलो 400 ग्राम गांजा और कारतूस के साथ एक कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों बदमाशों का चालान न्यायालय भेज दिया।










