11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

जौनपुर : दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

जौनपुर : दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              सरायख्वाजा गांव के समीप मंगलवार की अपराह्न तीन बजे बाइक सवार बदमाशों ने मखमेलपुर के ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग पर कोईरीडीहा गांव के पास शव रखकर जाम लगा दिया। दुस्साहसिक वारदात तब हुई, जब महज तीन किमी दूरी पर पूर्वांचल विश्वविद्याल के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मौजूद थीं। इस इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई थी।


पुलिस के अनुसार, सोंधी शाहगंज ब्लाक के मखमेलपुर गांव के प्रधान राजकुमार यादव (50) मंगलवार को अपनी बाइक से जौनपुर की तरफ आ रहे थे। सरायख्वाजा गांव के कंपोजिट विद्यालय के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और फिर कनपटी के पास बंदूक रखकर गोली मार दी। इससे घटनास्थल पर ही राजकुमार की मौत हो गई।

सूचना पाकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क पर आ-जा रहे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया। बाद में भारी फोर्स के साथ पुलिस-प्रशासन के अफसर वहां पहुंचे ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश बना हुआ है।
Feb 16, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This