23.1 C
Delhi
Tuesday, December 5, 2023

जौनपुर : दैवीय आपदा, गरीब और दिव्यांगो को मिला 478 आवास

जौनपुर : दैवीय आपदा, गरीब और दिव्यांगो को मिला 478 आवास

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7 
         ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को समारोह आयोजित कर 478 दिव्यांग जनों, मुसहर और दैवीय आपदा के पात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने सभी पात्रों को आवास प्रमाण पत्र देकर उनके हर सुख दुख में कदम से कदम मिलाकर चलते रहने का भरोसा दिया।श्री सिंह ने कहा कि दिव्यांग और ग़रीबी जब तक विकास की मुख्य धारा से नहीं जुड़ेंगे तब तक देश विकास की ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच सकता।
यह बात हम लोग ही नहीं देश और प्रदेश के मुखिया के तौर पर बैठे मोदी और योगी भी विधिवत समझ रहे हैं। इन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, ब्यवसाय, आवास के अलावा हर सरकारी सुविधाओं में विशेष छूट और सहयोग मुहैया करा रही है। कहा कि यदि हौसला बुलंद हो तो ब्यक्ति के विकास में दिव्यांगता कभी आड़े नहीं आती। ऐसे तमाम प्रत्यक्ष उदाहरण हमारे समाज में ही आस पास विद्यमान है। जिनसे सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग ब्यक्ति को हमेशा उच्च स्थान दें।उनका उपहास उड़ा कर कभी मनोबल तोड़ने का अपराध न करें। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत अखिलेश वर्मा, राजेन्द्र सिंह सोनल, प्रमोद यादव, सिम्मी सिंह, स्वदेश यादव, संतलाल सोनी आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

35816601
Total Visitors
309
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर हरदोई, लखनऊ। तहलका 24x7            ...

More Articles Like This