12.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

जौनपुर : नाबालिक किशोरी के अपहरण का परिजनों ने लगाया आरोप

जौनपुर : नाबालिक किशोरी के अपहरण का परिजनों ने लगाया आरोप

# थाने में अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज,

# पुलिस ने किशोरी की बरामदगी हेतु सर्विलांस टीम की मदद से तलाश की तेज

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के एक गॉव में बीती रात सोते समय अज्ञात लोगों द्वारा एक नाबालिक किशोरी के अपहरण का मामला प्रकाश में आते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। परिजनों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर किशोरी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने की गुहार लगायी है। वहीं पुलिस ने तहरीर लेकर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी हेतु तलाश शुरू कर दिया है।

बताते है कि थाना क्षेत्र के एक गॉव में तेरह वर्षीय दलित किशोरी बीती रात अपने घर में सो रही थी। बरामदे में उसकी मां सो रही थी। रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे नींद से जगने के बाद मां ने कमरे में जाकर देखा तो किशोरी अपने बिस्तर से गायब थी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते वह घबरा गयी। उसने पूरी रात घर के आस-पास काफी खोजबीन की लेकिन बेटी का कही कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर अयोध्या से लौटे पिता ने सुबह थाने में बेटी के अपहरण की सूचना दी।

परिजनों का आरोप है कि रात में सोते समय अज्ञात लोगों ने उसकी नाबालिक बेटी का अपहरण कर लिया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बीते वर्ष नवम्बर माह में इसी नाबालिक किशोरी के साथ रेप के मामले दो युवक जेल की सलाखो में कैद है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि अपहृत किशोरी के परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है। किशोरी की बरामदगी हेतु पुलिस की दो से तीन टीमें गठित कर सर्विलांस व अन्य स्रोतों की मदद से खोजबीन की जा रही है। अतिशीघ्र ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
Feb 23, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This