25.1 C
Delhi
Wednesday, March 22, 2023

जौनपुर : निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने किया कार्य बहिष्कार

जौनपुर : निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने किया कार्य बहिष्कार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 उप्र विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति लखनऊ के आह्वान पर निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जौनपुर ने बुधवार को 10 बजे से सायं 05 बजे तक एक दिवसीय सांकेतिक कार्य बहिष्कार व दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक सभा कर जोरदार प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता ई. विनोद कुमार गुप्ता ने किया। जिसमें ई. राम अधार, मनीष श्रीवास्तव, ई. सियाराम, निर्भिक भारती, मुकुन्द यादव, ई. अभिषेक केशरवानी, विजय यादव, राज कुमार, आजाद चन्द्रशेखर उपाध्याय आदि ने सभा को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में एक स्वर में सरकार को धमकी दी कि बगैर किसी शर्त के निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लिया जाये और इलेक्ट्रिसिटी बिल 2021 में विद्युत वितरण के लिए मौजुदा लाइसेसिंग प्राणली समाप्त करने का प्रविधान है।

विद्युत वितरण के लिए लाइसेंस समाप्त करने का अर्थ होगा कि निजीकरण की ऑधी में विद्युत वितरण का कार्य मनमाने ढंग से अपने पसंदीदा कारपोरेट घरानों और यहाँ तक की अकुशल ठेकेदारों को दिया जायेगा। विद्युत वितरण जैसे अति संवेदनशील और तकनीकी दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य को निजीघराने और ठेकेदारो को इस तरह सौपा जाना न ही विद्युत उद्योग के हित में है और न ही उपभोक्ता के हित में है। न ही कर्मचारी हित में है और न ही राष्ट्र हित में है।

धरने का संचालन निखिलेश सिंह संयोजक विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जौनपुर ने किया। धरना स्थल पर ई. सियाराम, ई. इमामुद्दीन, ई. सीपी जायसवाल, ई. अमर प्रसाद, ई. हरिकेश, ई. रामनरायण, ई. गजानन, असगर मेंहदी, अशोक मौर्या, रतन श्रीवास्तव, अश्वनि श्रीवास्तव, प्रभात पाण्डेय रंगीले, संजय बाल्मीकि, संतोष श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, मोहन पाण्डेय, अमित खरे, गिरीश यादव, रविन्दर सिंह, विनोद यादव, विश्राम मौर्या, अरविन्द मिश्रा, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, धर्मवीर सिंह, विजय यादव, राशिद खान सन्तराम आदि उपस्थित रहे।
Feb 03, 2021

Total Visitor Counter

31221998
Total Visitors

Must Read

जौनपुर : सपा नेता असलम खान बनाएं गए अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव

जौनपुर : सपा नेता असलम खान बनाएं गए अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव # समर्थकों में खुशी ली लहर, बधाई...

चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा पर मां शीतला चौकियां धाम में हजारों भक्तो ने टेका मत्था

चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा पर मां शीतला चौकियां धाम में हजारों भक्तो ने टेका मत्था # सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर...

जौनपुर : माँ गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका, खूब लगे जयकारे 

जौनपुर : माँ गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका, खूब लगे जयकारे  मुंगरा बादशाहपुर।  दीपक श्रीवास्तव  तहलका 24x7         ...
Avatar photo
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जौनपुर : सपा नेता असलम खान बनाएं गए अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव

जौनपुर : सपा नेता असलम खान बनाएं गए अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव # समर्थकों में खुशी ली लहर, बधाई...

चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा पर मां शीतला चौकियां धाम में हजारों भक्तो ने टेका मत्था

चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा पर मां शीतला चौकियां धाम में हजारों भक्तो ने टेका मत्था # सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल रही तैनात जौनपुर। विश्व प्रकाश...

जौनपुर : माँ गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका, खूब लगे जयकारे 

जौनपुर : माँ गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका, खूब लगे जयकारे  मुंगरा बादशाहपुर।  दीपक श्रीवास्तव  तहलका 24x7              कस्बे के स्टेशन...

जौनपुर : चक्रवाती तूफान ने मचाई भारी तबाही

जौनपुर : चक्रवाती तूफान ने मचाई भारी तबाही मड़ियाहूं। दीपक श्रीवास्तव  तहलका 24x7              मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत नगर की 4 किलोमीटर परिधि के...

जौनपुर : सेन्ट जेवियर्स ने टापर्स को किया सम्मानित 

जौनपुर : सेन्ट जेवियर्स ने टापर्स को किया सम्मानित  शाहगंज।  रविशंकर वर्मा  तहलका 24x7                नगर के खुटहन रोड स्थित सेंट जेवियर्स...
- Advertisement -

More Articles Like This

This Website Follows
FCDN's Code Of Ethic
DMPJA
Proudly We are
Member of
FCDN
Membership ID- FCDN-IN-P/UP/0003
Click Here to Verify
Our Membership at
DMPJA