11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

जौनपुर : न्याय प्रणाली की रीढ़ हैं अधिवक्ता- शैलेंद्र यादव ललई

जौनपुर : न्याय प्रणाली की रीढ़ हैं अधिवक्ता- शैलेंद्र यादव ललई

# तहसील परिसर स्थित नव निर्मित अधिवक्ता सभागार का हुआ भव्य उद्घाटन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  अधिवक्ता न्याय प्रणाली की रीढ़ हैं अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी है जिसका वादकारियों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान रहता है उक्त विचार मंगलवार को स्थानीय तहसील परिसर स्थित नव निर्मित अधिवक्ता सभागार के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा। अपने उद्बोधन में उन्होने कहा अधिवक्ता प्रबुद्ध व्यक्तित्व का व्यक्ति होता है। समाज के सजग प्रहरी के रूप में पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करता है।

श्री यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। प्रदेश में अपराध चरम पर है भाजपा सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों के हितों के प्रति ध्यान न देकर सत्ता सुख भोगने में लगी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रामचंद्र यादव व संचालन धर्मेंद्र यादव ने किया। अंत में संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव व महामंत्री लालचंद गौतम ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर लालता प्रसाद यादव, समर बहादुर यादव, रामहित यादव, महंतदेव यादव, सुरेंद्र दुबे, मो. शारिक, भूप नरायन सिंह, राजीव सिंह, राम सहाय यादव, लालजी यादव, कपिल देव पाठक, कुंज बिहारी, सुरेंद्र बहादुर सिंह व जेपी सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Mar 23, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This