16.1 C
Delhi
Wednesday, December 10, 2025

जौनपुर : पंकज सोनकर को बनाया गया कांग्रेस पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष

जौनपुर : पंकज सोनकर को बनाया गया कांग्रेस पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश में अलग-अलग फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों में भारी फेरबदल किया है उसी क्रम में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों मे भारी फेर बदल हुआ है जिसमें जौनपुर से प्रदेश महासचिव पंकज सोनकर को पदोन्नति करके प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पंकज सोनकर पिछले कई वर्षों से दलितों की लड़ाई को गांव से लेकर जिला मुख्यालय और लखनऊ तक निरंतर लड़ते आए हैं । दलितों के बडे़ चेहरा के रूप में पंकज सोनकर को उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद जौनपुर के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यह खुशी जाहिर की है कि पंकज सोनकर के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं की लड़ाई को मजबूती से कांग्रेस पार्टी लड़ पाएगी।

उनके मनोनयन के बाद अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, पूर्व प्रत्याशी देवब्रत मिश्रा, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा सिंह, सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह, देवानंद मिश्रा, इंद्रभुवन सिंह, राकेश सिंह डब्बू, राजन तिवारी, अखिलेश श्रीवास्तव, मुफ्ती मेहंदी, विकास तिवारी, विशाल सिंह हुकुम, शिखर द्विवेदी, संजय तिवारी, नंदलाल गौतम, आरिफ खान, रियाज अहमद, राजदेवेंद्र मिश्र, माही सोनकर, जय मंगल यादव, शाहनवाज खान सहित कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और यह आशा व्यक्त किया कि निश्चित रूप से पंकज सोनकर के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में दलित कांग्रेस मजबूती के साथ दलितों की लड़ाई लड़ेगी।
Mar 12, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This