16.1 C
Delhi
Wednesday, December 10, 2025

जौनपुर : परमपिता शिव के आध्यात्मिक रहस्य को जानें ब्रह्मकुमारी पाठशाला से- राजयोगिनी आरती दीदी

जौनपुर : परमपिता शिव के आध्यात्मिक रहस्य को जानें ब्रह्मकुमारी पाठशाला से- राजयोगिनी आरती दीदी

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत गोरारी में मंगलवार की शाम ब्रह्मकुमारी पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राजयोगिनी आरती दीदी ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व सम्पूर्ण श्रृष्टि का रचयिता है। सर्व धर्मात्माओं के परमपिता शिव का भारत भूमि पर होने वाले दिव्य अवतरण का यादगार दिवस है।

उन्होंने बताया कि शिवरात्रि का आयोजन करते समय जीवन की बुराइयों और कमियों को भगवान शिव के चरणों मे अर्पित करना चाहिए। इस दौरान जीवन जीने की कला तथा मेडीटेशन के बारे में सभी को अवगत कराया। इससे पहले छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि रहे नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष संजय कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमे परमात्मा के साथ अपना खुशहाल जीवन व्यतीत करने की कला का ज्ञान होता है। इस अवसर सभासद जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, कमलेश कुमार, उषा मौर्य किशोरीलाल गुप्त ठेकेदार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन डा.आशेष उपाध्याय ने किया।
Mar 09, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This