15.1 C
Delhi
Friday, January 16, 2026

जौनपुर : पाईप बिछाने के विवाद को लेकर तड़तड़ाई गोली, बीए की छात्रा घायल

जौनपुर : पाईप बिछाने के विवाद को लेकर तड़तड़ाई गोली, बीए की छात्रा घायल

# जिला चिकित्सालय में चल रहा है उपचार, हालत गंभीर, क्षेत्र में फैली सनसनी 

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                   क्षेत्र अंतर्गत बेसहूपुर गॉव में मंगलवार की सुबह अमंगल हो गया। सिंचाई हेतु प्लास्टिक की पाइप बिछाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बीच तड़तडाई गोली से एक किशोरी गम्भीर रूप से घायल हो गई। विवाद के दौरान ईंट पत्थर चलने के बाद एक युवक ने एक किशोरी पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके पेट में लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी। मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गये। जिसमें गोली लगने से घायल किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे सीएससी से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच घटना की छानबीन कर रही है। 

बताते हैं कि गांव निवासी हरिश्चंद्र तिवारी और पड़ोसी सभाशंकर तिवारी के बीच वर्षो से भी आपसी रंजिश चली आ रही थी। मंगलवार की सुबह सभाशंकर खेत की सिंचाई करने के लिए ट्यूबवैल से खेत तक पाइप फैला रहे थे। हरिश्चंद्र के घर के सामने लगाया गया सरकारी खड़जा के ऊपर से पाइप न ले जाकर ईंट उखाड़ उसके भीतर से ले जाने लगे। जिसका हरिश्चंद्र के पक्ष ने विरोध कर दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के बाद सभाशंकर की तरफ से तमंचे से फायर कर दिया गया। गोली हरिश्चंद्र की भतीजी कुमारी शीलू (17) की कमर में लगी। वह मौके पर ही अचेत होकर गिर गई। धमाके की आवाज सुन ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े। लोगो को आता देख हमलावर फरार हो गए। मारपीट में एक पक्ष के श्रीचंद्र तिवारी, हरिश्चंद्र और कुमारी शीमू उर्फ कविता (19) पुत्री श्रीचंद्र तिवारी तथा दूसरे पक्ष के सभाशंकर तिवारी घायल हो गए। किशोरी के पिता श्रीचंद्र का आरोप है कि कहासुनी के दौरान सभाशंकर के दो पुत्र अंकित और अंकुश अवैध तमंचा लहराने लगे। हम लोग घर के भीतर भागने लगे तो अंकित ने फायर झोंक दिया जिससे उनकी पुत्री घायल हो गयी।

Feb 02, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This