9.1 C
Delhi
Wednesday, January 14, 2026

जौनपुर : पार्टी के प्रति पूरे लगन से करें कार्य- लालता चौधरी

जौनपुर : पार्टी के प्रति पूरे लगन से करें कार्य- लालता चौधरी

# कांग्रेस कार्यालय में न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत सिहौली चौराहा स्थित मण्डल कांग्रेस कार्यालय में न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से केराकत ब्लाक की चारों वार्डों क्रमशः 77, 78, 79, 80 पर होने वाले पंचायत चुनाव में नव नियुक्त सदस्यों/ प्रत्याशियों को मनोनीत करने तथा उनसे बायोडाटा लेने पर विशेष बल दिया गया। पुनः सभी न्याय पंचायत सदस्यों को विशेष रूप से प्रत्येक गाँव से एक एक ग्राम पंचायत अध्यक्ष नियुक्त करने एवं प्रत्येक न्याय पंचायत अध्यक्ष को स्वयं के गाँव से चार चार बूथ अध्यक्ष का गठन कर करने पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिला सचिव डॉ सन्तोष कुमार गिरी ने अपने सम्बोधन में कहा बतौर कि आज देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है देश कांग्रेस की सरकार में सुरक्षित था इसलिए पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे जिससे देश खुशहाल हो सके। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष लालता चौधरी, सुजीत पाल, मनोज कुमार यादव, राम प्रदेश यादव, आशीष यादव, अशोक यादव, अरमान शेख, नरेन्द्र प्रताप, फेकूराम, पंकज, सेवा लाल आदि लोग उपस्थित रहे।
Mar 09, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

नीलगाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल, मासूम सुरक्षित

नीलगाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल, मासूम सुरक्षित जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               जफराबाद थाना...

More Articles Like This