10.1 C
Delhi
Saturday, January 17, 2026

जौनपुर : पीयू में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

जौनपुर : पीयू में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ में पंडित जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर प्रो. मानस पांडे, प्रो. देवराज, प्रो. राजेश शर्मा, डॉ आशुतोष कुमार सिंह, डॉ श्याम कन्हैया, शोध छात्र राकेश उपाध्याय, नितिन चौहान, वर्षा शुक्ला, चन्द्र अग्रवाल, नेहा विश्वकर्मा एवं सभी छात्र छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर पंडित जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

इस दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रो. मानस पांडे ने कहा कि पंडित जी का एकात्म मानव दर्शन आज भी प्रासंगिक है पंडित जी का राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक चिंतन अतुलनीय है। भारतीय राजनीति एवं सामाजिक चिंतन के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करते हुए डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें भारतीय राजनीति को दिशा देने में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए अनेकों विचार व्यक्त किये। प्रो. राजेश शर्मा जी ने उनके विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि नैतिकता के सिद्धांत किसी व्यक्ति द्वारा बनाये नहीं जाते है बल्कि खोजे जाते है। डॉ. श्याम कन्हैया ने कहा कि शिक्षा एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जो आगे चलकर समाज के उद्धार में सहायक है। प्रो. देवराज ने कहा कि शिक्षा हर व्यक्ति का अधिकार है जब तक समाज में हर व्यक्ति शिक्षित नहीं हो जाता तब तक पूर्ण रूप से समाज आजाद नहीं हो सकता।
Feb 11, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This