15.1 C
Delhi
Friday, January 16, 2026

जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह कल, तैयारी पूरी… 

जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह कल, तैयारी पूरी… 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का 24वां दीक्षांत समारोह कल 16 फरवरी 2021 को महंत अवैद्यनाथ नाथ संगोष्ठी भवन में आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता माननीय कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, सुविख्यात कृषि वैज्ञानिक प्रो. पंजाब सिंह मुख्य अतिथि है। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य उपाधि धारकों को दीक्षा देंगी। दीक्षांत समारोह में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के 73 मेधावियों को स्वर्णपदक प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही 67 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी।

विश्वविद्यालय परिसर के संगोष्ठी भवन में  महंत अवैद्यनाथ जी की प्रतिमा का अनावरण मंगलवार प्रातः 10:30 बजे राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा किया जायेगा। दिन में 12.24 बजे से दीक्षांत समारोह शुरू होगा।समारोह में कुलाधिपति द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान करने के अतिरिक्त कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स, फल और पुस्तक का वितरण करेंगी एंव दीक्षांत समारोह का समापन 2:30 बजे होगा।
Feb 15, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This