19.1 C
Delhi
Sunday, December 7, 2025

जौनपुर : पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव के निधन पर शोक सभा आयोजित

जौनपुर : पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव के निधन पर शोक सभा आयोजित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव का निधन होने पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित सपाईयों ने दो मिनट का मौन धारण कर पूर्व विधायक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि आज स्व. ज्वाला यादव हमारे बीच मे नही है लेकिन उनके द्वारा किया गया संघर्ष आज भी लोगों के याद है उनकी पहचान सदा कमजोर गरीब की आवाज ही रहती थी वे जीवन भर कमजोरों की आवाज रहे और अपने नेतृत्व की क्षमता के बदौलत वे चार बार विधायक रहे और विधायक रहते हुए उन्होंने विकास की धारा बहाई और वे सदा अपने कार्यकर्ता की आवाज हमेशा सुनते थे और उस पर कार्य करते थे।

कभी भी वे अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने नहीं दिऐ वे मुलायम सिंह यादव के बहुत विश्वास पात्र थे। नेताजी हमेशा उनसे जिला के बारे पूछते रहते थे वे कभी भी अपने सिध्दांत से समझौता कभी नहीं किऐ यही इनकी पहचान थी। वहीं विधायक ललई यादव कहा कि स्व. ज्वाला यादव बहुत ही वसूल के पक्के नेता थे वे गरीबों की लड़ाई जिस भी स्तर तक जाकर लड़नी रहती थी लड़ते थे। जिला पंचायत सदस्य जयहिंद यादव ने कहा कि स्व. ज्वाला यादव का जीवन बहुत ही संघर्ष भरा रहा है उनसे हमने संघर्ष करना से सीखा।

आज समाजवादी पार्टी की बहुत बड़ी क्षति हुई है जो पूरा करना मुश्किल है लेकिन आज हम सब मिलकर संकल्प ले कि उनके संघर्ष को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और सदा गरीब कमजोर की मददगार बनेगे यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शोकसभा मे मुख्य रूप से पूर्व मंत्री दीपचंद्र राम, जयहिंद यादव, राहुल त्रिपाठी, डाँ आशा राम यादव, लालचंद यादव, पूनम मौर्या, अनवारुल गुड्डू, जमाल हाशमी, शेखू खाँ, शकील मंसूरी, सोचनराम विश्कर्मा, रमेश साहनी, लाल मोहम्मद, अलमाश सभासद, कृष्णा यादव, अरशद, संजीव यादव, कम्मालुदीन अन्सारी, अतीक प्रधान, अनील यादव, मयाकान्त यादव, दीपक यादव संजय यादव आदि रहे संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
Feb 18, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7      ...

More Articles Like This