21.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

जौनपुर : पूर्व सांसद धनंजय सिंह भेजे गए नैनी जेल

जौनपुर : पूर्व सांसद धनंजय सिंह भेजे गए नैनी जेल

# वकील की वेशभूषा में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी पूर्व बसपा सांसद धनंजय सिंह ने शुक्रवार को प्रयागराज के एमपी एमएलए कोर्ट में वकील की वेशभूषा में आत्मसमर्पण कर दिया। वह कोर्ट में जींस, सफेद शर्ट, मास्क व केसरिया टोपी पहन कर आये थे। कोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को नैनी जेल भेज दिया।

बुधवार रात को पुलिस ने लखनऊ में उनके चार ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन पूर्व सांसद नहीं मिले। पुलिस ने इन ठिकानों से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के बाद इन्हें छोड़ दिया गया था। जिसके बाद पुलिस का शिकंजा कसता देख शुक्रवार पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

उनके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ ही 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। न्यायालय परिसर में भारी संख्या में बड़ी समर्थक मौजूद रहे। लखनऊ राजधानी में अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर कमिश्नरेट पुलिस ने ईनाम घोषित किया था। वृहस्पतिवार को डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने बताया था कि पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के मामले में पूर्व सांसद साजिश करने के आरोपी हैं।

सूत्रों की मानें तो पूर्व सांसद धनंजय सिंह वकील की यूनिफॉर्म पहनकर कोर्ट पहुंचे थे जबकि गुरुवार देर रात धनंजय सिंह के पिता पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने अपने जौनपुर नगर स्थित कालीकुत्ती आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए अपने बेटे को निर्दोष बताया था और सरकार पर पक्षपात पूर्ण रवैया करने का भी आरोप लगाया था। पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से अपने बेटे की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है।

उन्होने कहा कि पुलिस कार्रवाई पूरी तरह झूठी है उनके द्वारा कोई ऐसा काम नही किया गया है, वे समाज प्रेमी है देश प्रेमी है सब कुछ होते हुए भी पुलिस उनके खिलाफ हो गयी है। मै सरकार और मुख्यमंत्री से यही अपील कर रहा हूं कि उनके जानमाल की सुरक्षा किया जाय, राजदेव सिंह ने धनंजय सिंह के जान को खतरा बताते हुए कहा कि पुलिस उन्हे खत्म करना चाहती है।
Mar 05, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This